Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Makar Sankranti पर बनाएं बाजरा के पुआ, सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का स्वादिष्ट तरीका...

Puja Rahi
Makar Sankranti पर बनाएं बाजरा के पुआ, सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का स्वादिष्ट तरीका...
X

Makar Sankranti पर बनाएं बाजरा के पुआ, सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का स्वादिष्ट तरीका…

बाजरा सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए बेहद फायदेमंद होता है। मकर संक्रांति पर बाजरा से बनी चीजें खास महत्व रखती हैं, और बाजरा के पुआ इनमें से एक लोकप्रिय व्यंजन है। बाजरा के पुआ को गुड़ और तिल के साथ बनाया जाता है, जिससे यह स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट बनता है। इन्हें बाजरा की टिकिया या टिक्की भी कहा जाता है। आइए जानते हैं, बाजरा के पुआ बनाने की सरल रेसिपी।मकर संक्रांति 2023: इन कारणों से लें पारंपरिक भोजन का आनंद | हेल्थशॉट्स

बाजरा के पुआ बनाने की रेसिपी

सामग्री:

  • बाजरा का आटा
  • गुड़
  • सफेद तिल
  • पिसा नारियल (वैकल्पिक)
  • घी या तेल

पहला स्टेप:

बाजरा का आटा छानकर एक बर्तन में रखें। गुड़ को छोटे टुकड़ों में तोड़कर हल्के गर्म पानी में भिगो दें। ध्यान दें कि पानी ज्यादा न हो।

दूसरा स्टेप:

थोड़े सफेद तिल को हल्का भून लें और बाजरा के आटे में मिला दें। चाहें तो पिसा हुआ नारियल भी स्वाद के लिए डाल सकते हैं।

तीसरा स्टेप:

गुड़ का घोल धीरे-धीरे डालते हुए आटे को हल्का सख्त गूंथ लें। आटे को 5 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि वह अच्छी तरह सेट हो जाए।

चौथा स्टेप:

एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें। आटे की लोई लेकर उसे हथेली जितना बड़ा और गोल आकार दें। पुए को ज्यादा मोटा या पतला न बनाएं।

पांचवां स्टेप:

मीडियम लो आंच पर पुआ को घी में डालकर हल्का सुनहरा भूरा होने तक तलें। सारे पुए इसी तरह बनाएं।

तैयार हैं स्वादिष्ट बाजरा के पुआ

बाजरा के पुआ खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं और इन्हें 15 दिनों तक आसानी से खाया जा सकता है। ये बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आते हैं और सफर में भी साथ ले जाने के लिए बेहतरीन हैं।

इस मकर संक्रांति पर बाजरा के पुआ बनाएं और त्योहार के साथ सेहत और स्वाद का आनंद उठाएं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019