Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
Balod Breaking : धान खरीदी बंद आखिर क्यों....?
बालोद : Balod Breaking : बालोद जिले के कुसुमकसा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी बंद कर दी गई है। यह कदम खरीदी केंद्र में जगह की कमी और धान उठाव नहीं होने की वजह से उठाया गया है।
रास्ते पर हो रही थी धान की खरीदी
खरीदी केंद्र में जगह पूरी तरह भर जाने के कारण धान की खरीदी रास्ते पर की जा रही थी। केंद्र की बफर लिमिट 8 हजार क्विंटल है, लेकिन अब तक 43 हजार क्विंटल धान का भंडारण किया जा चुका है, जिससे पूरी व्यवस्था जाम हो गई है।
किसानों की बढ़ी परेशानी
धान खरीदी बंद होने से किसानों में चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि समय पर उठाव न होने के कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन से समाधान की उम्मीद
प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और धान खरीदी फिर से शुरू होगी। फिलहाल स्थिति पर नजर बनाए रखी जा रही है।
Next Story



