LSG vs GT IPL 2026
LSG vs GT IPL 2026: नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में रविवार को डबल हेडर का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमें अपने पिछले मैच जीतकर शानदार फॉर्म में हैं और इस जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगी।
टॉस अपडेट
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। खास बात यह है कि दोनों टीमों ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
लखनऊ को शुरुआती झटका
लखनऊ की पारी की शुरुआत में एडेन मार्करम और मिचेल मार्श क्रीज पर उतरे। हालांकि टीम को जल्दी ही पहला झटका लग गया। मार्श को कगिसो रबाडा ने आउट कर दिया। मार्श ने 4 गेंदों में 11 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल रहा। वही कप्तान पंत भी 18 रन बना कर पवेलियन लौट गए है।
कहां देखें लाइव मैच?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर किया जा रहा है। वहीं, दर्शक JioHotstar ऐप पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव। इम्पैक्ट सब: मणिमरन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रिट्ज्के, शाहबाज अहमद, मयंक यादव।
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबादा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट सब: शाहरुख खान, मानव सुथार, जैसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


