Kuldeep Vanshika Wedding
Kuldeep Vanshika Wedding: मसूरी। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के लिए मार्च 2026 बेहद खास बन गया है। 9 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप जीतने के पांच दिन बाद यानी 14 मार्च को उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पड़ाव में कदम रखा। कुलदीप ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ मसूरी में धूमधाम से शादी की। दोनों की दोस्ती बचपन से थी और पिछले साल हुई सगाई के बाद ही उनका रिश्ता सार्वजनिक हुआ।
Kuldeep Vanshika Wedding: मसूरी में शादी की भव्य रस्में
शादी का आयोजन उत्तराखंड के मशहूर हिल स्टेशन मसूरी के लक्जरी होटल ‘द सेवॉय’ में किया गया। वर्ल्ड कप की जीत के बाद कुलदीप सीधे मसूरी पहुंचे और वहां कई दिनों तक चली मेहंदी, हल्दी और संगीत जैसी रस्मों के बाद 14 मार्च को बारात लेकर अपनी होने वाली पत्नी को वरमाला पहनाई।
Kuldeep Vanshika Wedding: टीम इंडिया के स्टार्स ने दिखाई जमकर धूम
कुलदीप की बारात में टीम इंडिया के कई स्टार शामिल हुए। युजवेंद्र चहल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप समेत कई खिलाड़ी बारात में पहुंचे और खूब डांस किया। कुलदीप घोड़ी पर चढ़कर बारात लेकर शादी के वेन्यू पर पहुंचे, जिससे शादी की धूम और बढ़ गई।
Kuldeep Vanshika Wedding: पिछले साल हुई थी सगाई
कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की सगाई 4 जून 2025 को हुई थी। सगाई के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। दोनों कानपुर के निवासी हैं और बचपन से ही एक-दूसरे को जानते थे। वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया से अपनी पढ़ाई पूरी की है। शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस इस जोड़ी को जमकर प्यार दे रहे हैं।
Kuldeep Vanshika Wedding: 17 मार्च को लखनऊ में होगा रिसेप्शन
मसूरी में शादी के कार्यक्रम पूरे होने के बाद 17 मार्च को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बड़ा रिसेप्शन रखा जाएगा. इस रिसेप्शन में खेल और अन्य क्षेत्र की कई बड़ी हस्तियों के आने की उम्मीद है।
Kuldeep Vanshika Wedding: कुलदीप यादव की शादी
टी20 वर्ल्ड कप जीत और शादी, दोनों ही मौकों ने कुलदीप यादव के मार्च 2026 को हमेशा के लिए यादगार बना दिया है। टीम इंडिया के स्टार्स के साथ धूमधाम से मनाई गई यह शादी फैंस और क्रिकेट जगत के लिए भी चर्चा का विषय बनी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


