KKR vs SRH IPL 2026
KKR vs SRH IPL 2026: कोलकाता: कोलकाता में गुरुवार को आईपीएल 2026 का एक रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। यह मैच ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे हुआ।
टॉस जीतकर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, हैदराबाद ने एक बदलाव करते हुए स्पिनर शिवांग कुमार को मौका दिया है।
ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां गेंद अच्छे उछाल के साथ आती है, जिससे बड़े शॉट खेलना आसान होता है। छोटे मैदान और तेज आउटफील्ड के चलते हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। हालांकि, शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, जबकि मिडिल ओवर्स में स्पिनर असर डाल सकते हैं। ओस के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हेड टू हेड रिकॉर्ड में केकेआर का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 30 मैचों में से 20 में कोलकाता ने जीत दर्ज की है। वहीं मैच का लाइव प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर और स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध रहेगी।
दोनों टीमो की संभावित प्लेइंग 11
कोलकाता :अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, कार्तिक त्यागी।
हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, डेविड पायने/जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


