Kishore Kumar Award
भोपाल। Kishore Kumar Award: मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग ने वर्ष 2024 और 2025 के 8 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की है। 2024 का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान प्रसून जोशी (दिल्ली) को और 2025 का संजय लीला भंसाली (मुंबई) को दिया जाएगा। इसके साथ ही 2024 का लता मंगेशकर सम्मान शंकर-एहसान-लॉय को और 2025 का सोनू निगम को दिया जाएगा।

Kishore Kumar Award: राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान 2024 आनंदधाम, भोपाल को और 2025 पुनरुत्थान समरसता गुरुकुलम, पुणे को दिया जाएगा। इसके अलावा, राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान, राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान, राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान, राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान और राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान के विजेताओं की भी घोषणा की गई है।
Kishore Kumar Award: अवार्ड विजेताओं को को क्या मिलेगा
इन सम्मानों के तहत महात्मा गांधी सम्मान में ₹20 लाख और अन्य सभी में ₹5 लाख की पुरस्कार राशि दी जाएगी। सम्मान समारोह भोपाल, इंदौर और खंडवा में होंगे।
Kishore Kumar Award: कार्यक्रम की तिथियां
28 सितंबर 2025: इंदौर (लता मंगेशकर सम्मान) 14 सितंबर 2025: भोपाल (सूचना प्रौद्योगिकी, निर्मल वर्मा, फादर बुलके, गुणाकर मुले, हिंदी सेवा) 2 अक्टूबर 2025: भोपाल (महात्मा गांधी सम्मान) 13 अक्टूबर 2025: खंडवा (किशोर कुमार सम्मान)
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


