Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

JEECUP Counselling 2025: जीकप काउंसलिंग राउंड-2 के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, 12 जुलाई को आएगा सीट आवंटन रिजल्ट

JEECUP Counselling 2025
X

JEECUP Counselling 2025

JEECUP Counselling 2025: लखनऊ: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने पॉलिटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग राउंड-2 की प्रक्रिया आज, 9 जुलाई 2025 से शुरू कर दी है। इस चरण में वे सभी अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं जिन्होंने JEECUP 2025 परीक्षा उत्तीर्ण की है और अब अपने मनपसंद कॉलेज व पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं।

JEECUP Counselling 2025: पंजीकरण और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया

उम्मीदवार jeecup.admissions.nic.in वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। राउंड-2 के तहत चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। इस दौरान अभ्यर्थियों को कॉलेजों और कोर्सेज की वरीयता के आधार पर विकल्प चुनकर उन्हें लॉक करना होगा।

JEECUP Counselling 2025 – राउंड-2 की महत्वपूर्ण तिथियां:

JEECUP Counselling 2025: आवश्यक दस्तावेजों की सूची

काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया के दौरान निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • JEECUP एडमिट कार्ड
  • JEECUP रैंक कार्ड 2025
  • काउंसलिंग आवंटन पत्र
  • 10वीं/12वीं की अंकतालिकाएं और प्रमाणपत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • प्रवासन प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • आरक्षण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज दो फोटो
  • अधिवास प्रमाणपत्र
  • उपरोक्त दस्तावेजों की दो फोटोकॉपी सेट

JEECUP Counselling 2025: सीट स्वीकृति शुल्क और सत्यापन

सीट आवंटन के बाद उम्मीदवारों को ₹3000 का सीट स्वीकृति शुल्क देना होगा। इसके साथ ही, दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया जिला हेल्प सेंटरों पर ऑफलाइन होगी। जो छात्र निर्धारित समय पर सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होंगे, उनका प्रवेश रद्द किया जा सकता है।

JEECUP Counselling 2025: कुल 7 राउंड में होगी काउंसलिंग

JEECUP 2025 की काउंसलिंग कुल 7 चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्रों को योग्यता, सीट उपलब्धता और उनकी पसंद के आधार पर कॉलेज आवंटित किए जाएंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019