Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi: नामीबिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, भारतीय समुदाय से की मुलाकात, चीता प्रोजेक्ट समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा संभावित

PM Modi
X

PM Modi

PM Modi: विंडहॉक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बहुचर्चित विदेश दौरे के अंतिम चरण में मंगलवार को अफ्रीकी देश नामीबिया पहुंचे, जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले उन्होंने ब्राजील का चार दिवसीय सफल दौरा पूरा किया। नामीबिया की राजधानी विंडहॉक में पीएम मोदी का स्वागत भारतीय उच्चायुक्त राहुल श्रीवास्तव और वहां मौजूद भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से किया।

PM Modi: भारतीय समुदाय से भावनात्मक जुड़ाव

पीएम मोदी ने विंडहॉक स्थित अपने होटल में भारतीय और प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने भारतीय संस्कृति, मूल्य और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका पर भी बात की।

PM Modi: नामिबियाई राष्ट्रपति से अहम वार्ता

पीएम मोदी के इस एक दिवसीय दौरे में उनकी नामीबिया के राष्ट्रपति से द्विपक्षीय वार्ता भी तय है। इस वार्ता में यूरेनियम निर्यात, रक्षा उपकरण खरीद, तेल और गैस सहयोग जैसे कई रणनीतिक और आर्थिक विषयों पर चर्चा होगी। दोनों देशों के बीच ऊर्जा और सुरक्षा सहयोग को नई दिशा देने की उम्मीद जताई जा रही है।

PM Modi: 'प्रोजेक्ट चीता 2' की संभावनाएं

भारतीय उच्चायुक्त राहुल श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि इस दौरे के दौरान भारत और नामीबिया के बीच ‘प्रोजेक्ट चीता 2’ की औपचारिक शुरुआत हो सकती है। इसके तहत भारत में चीतों की संख्या बढ़ाने के लिए नामीबिया से और चीतों को लाया जाएगा। उन्होंने कहा “भारत में जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन के लिए चीतों की उपस्थिति बेहद ज़रूरी है। यह सहयोग वन्यजीव संरक्षण में एक मील का पत्थर साबित होगा।”

PM Modi: भारत-नामीबिया संबंधों को नई ऊँचाई

पीएम मोदी का यह दौरा भारत और नामीबिया के संबंधों को मजबूती देने वाला है। दोनों देशों के बीच हाल के वर्षों में कूटनीतिक और पर्यावरणीय सहयोग में तेजी आई है, और यह दौरा इस साझेदारी को नई गति और गहराई देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019