Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Janhvi Kapoor : जान्हवी कपूर को गिफ्ट में मिला शानदार लैम्बोर्गिनी, जानिए किसने दी ये कार...

Janhvi Kapoor
X

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor : मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के कार कलेक्शन में अब एक और शानदार कार जुड़ गई है, जिसे उन्हें उनके करीबी दोस्त और बिजनेसवुमन अनन्या बिड़ला ने गिफ्ट किया है। अनन्या बिड़ला ने जान्हवी को एक पर्पल लैम्बोर्गिनी हुराकन गिफ्ट की है, जो अपनी शानदार स्पीड और लग्जरी डिजाइन के लिए जानी जाती है।

Janhvi Kapoor : यह कार 5.2-लीटर V10 इंजन से लैस है, जो 640 सीवी की पावर जेनरेट करती है। कार 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 3.1 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 325 किमी/घंटा है, जो इसे सुपरकार की श्रेणी में रखता है। इसका पर्पल (लिलैक) रंग और स्पोर्टी डिजाइन इसे और भी आकर्षक बनाता है। इसके अलावा, कार के इंटीरियर्स में डिजिटल क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्पोर्टी बकेट सीट्स और विभिन्न ड्राइव मोड्स जैसे Strada, Sport, और Corsa भी दिए गए हैं।

Janhvi Kapoor : जान्हवी कपूर के पास पहले से ही कई लग्जरी कारों का कलेक्शन है, जिसमें टोयोटा लेक्सस, मर्सिडीज बेंज ए-क्लास, मर्सिडीज GLE250D और BMW X5 जैसी कारें शामिल हैं। अब लैम्बोर्गिनी हुराकन के साथ उनका कलेक्शन और भी शानदार हो गया है। अनन्या बिड़ला, जो आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं, खुद एक सफल बिजनेसवुमन और म्यूजिक आर्टिस्ट हैं।

Janhvi Kapoor : जान्हवी और अनन्या की दोस्ती लंबे समय से है, और अनन्या ने जो यह लग्जरी गिफ्ट दिया है, वह उनकी गहरी दोस्ती का प्रतीक है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019