Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Delhi Airport Flight Delay: दिल्ली एयरपोर्ट पर मौसम का कहर, 205 उड़ानें लेट और 15 डायवर्ट...

Delhi Airport Flight Delay
X

Delhi Airport Flight Delay

नई दिल्ली। Delhi Airport Flight Delay: राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में शनिवार शाम मौसम में अचानक आए बदलाव ने जनजीवन के साथ-साथ हवाई सेवाओं को भी बुरी तरह प्रभावित किया। तेज धूलभरी आंधी और तूफान के चलते इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर हवाई यातायात पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम की मार ऐसी रही कि 205 फ्लाइट्स तय समय से लेट हुईं, जबकि 15 विमानों को दूसरे एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा।

Delhi Airport Flight Delay: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ घंटों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने एक बयान में कहा कि खराब मौसम के चलते उड़ानों के संचालन में बाधा आ रही है और यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी फ्लाइट की जानकारी संबंधित एयरलाइंस से प्राप्त करें।

Delhi Airport Flight Delay: एयर इंडिया और इंडिगो जैसी प्रमुख एयरलाइंस ने भी यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि मौसम की अनिश्चितता के कारण उड़ानों में देरी और रूट डायवर्जन की संभावनाएं बनी हुई हैं। यात्रियों को यात्रा से पहले अपडेट्स चेक करने और समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019