Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Jana Nayagan Teaser : थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायगन’ का दमदार टीजर रिलीज...

Dev Verma
Jana Nayagan Teaser
X

Jana Nayagan Teaser

Jana Nayagan Teaser : मुंबई: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर फैंस को एक जबरदस्त तोहफा दिया है। 22 जून को उनके 51वें जन्मदिन पर उनकी आखिरी फिल्म जन नायगन का टीजर “द फर्स्ट रोर” रिलीज हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है। इस टीजर में विजय का दमदार पुलिस अवतार देखने को मिला, जहां वे हाथ में तलवार लिए, जोशीले डायलॉग्स बोलते हुए एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। टीजर की शुरुआत विजय की गूंजती हुई आवाज से होती है, जिसमें वे कहते हैं, "एक सच्चा नेता सत्ता के लिए नहीं, लोगों के लिए उठता है।" यह संवाद उनके किरदार की गहराई को दर्शाता है और फिल्म की थीम को बखूबी स्थापित करता है।

First Roar' teaser out: Thalapathy Vijay's 'Jana Nayagan' to release on THIS date- The Week

Jana Nayagan Teaser : टीजर में उनका एंट्री सीन, पुलिस की यूनिफॉर्म और तलवार के साथ किया गया शानदार एक्शन, फैंस के लिए किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं है। साथ ही फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया गया है, जिसमें थलापति विजय एक भारी कुर्सी पर बैठकर तलवार पकड़े हुए बेहद प्रभावशाली अंदाज में नजर आते हैं। जन नायगन का निर्देशन एच. विनोथ कर रहे हैं और यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को पोंगल के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Jana Nayagan Teaser : इस फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियमणि, ममता बैजू और नारायण जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी नजर आएंगे, जो इस प्रोजेक्ट को और भी खास बना देते हैं। जन नायगन केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि विजय के फिल्मी करियर का आखिरी चैप्टर है, जिसके बाद वे पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हो जाएंगे। ऐसे में यह फिल्म उनके फैंस के लिए एक इमोशनल फेयरवेल बन गई है। अब सभी की निगाहें फिल्म के फुल टीजर और रिलीज डेट पर टिकी हैं और फैंस बेसब्री से इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Jana Nayagan: Thalapathy Vijay's Final Film's 'First Roar' To Drop At Midnight | See Date | Regional Cinema News - News18


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019