Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Jaipur Rajasthan : घर के बेसमेंट में डूबने से 3 लोगो की मौत.....

Uma Verma
Jaipur Rajasthan
X

Jaipur Rajasthan

Jaipur Rajasthan : के विद्याधर नगर में एक घर के बेसमेंट में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई है। करीब 6 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दिन में 12 बजे तीनों के शवों को बाहर निकाला गया।

घटना विद्याधर नगर इलाके के ध्वज नगर वार्ड नंबर 5 की है। यहां सड़क का निर्माण मकान से काफी ऊपर होने के कारण पानी भर गया।पड़ोसी दिनेश माली ने बताया- देर रात करीब 2.30 बजे पानी घर में घुसना शुरू हुआ था।

इसके बाद करीब दो घंटे तक लोगों ने इंतजार किया। लेकिन एकाएक रात को बारिश तेज होने से कॉलोनी का पानी रिसता हुआ मकान में घुस गया। इसके कारण मकान में सबसे नीचे सो रहे कमल, पूजा और पूर्वी पानी में फंस गए।

इसके कारण से उन्हें समय पर बाहर नहीं निकाला गया।मृतकों में पूजा (19) पुत्री अशोक, पूर्वी(5) पुत्री अशोक कुमार और कमल (23) शामिल हैं। इसमें पूजा और पूर्वी दोनों बहने हैं।

वहीं कमल ताऊ का बेटा है। सभी आरा (बिहार) के रहने वाले थे। पिता जयपुर की फैक्ट्री में काम करते थे।
लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सुबह साढ़े 5 बजे सिविल डिफेंस को जानकारी मिली।

Jaipur Rajasthan

इस पर सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। पानी को बाहर निकालने के लिए पम्प लगाया।
सिविल डिफेंस के महेश चोधरी ने बताया- इस कॉलोनी में सड़क का निर्माण काफी ऊपर तक हो गया है।

इससे मकान बेसमेंट में तब्दील हो गए। इसके कारण यहां पर पानी भरा। यहां पुराने मकान जो की पट्टी के बने हुए थे। उनकी हालत जरजर हैं। मकान रोड से काफी अधिक नीचे होने के कारण कॉलोनी का पानी भर गया।

इस से कुछ लोग तो बाहर निकल सके। कुछ समय पर बाहर नहीं निकले। इनकी मौत हो गई।स्थानीय पार्षद सुमित मिश्रा ने बताया- कल रात हुई बारिश के बाद पीछे खाली प्लॉट का पानी प्लॉट नंबर 94 और 95 में भरने लगा था।

इससे दोनों मकान के बीच बनी दीवार ढह गई। अचानक हुए हादसे के बाद उसे वक्त घर में मौजूद 20 से 25 लोग बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में तीन लोग घर में ही फंस गए जिनकी मौत हो गई है।

Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक में देश के लिए तीसरा पदक लाने पर मुख्यमंत्री साय ने दी स्वप्निल कुसाले को बधाई

घटना के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने मृतकों के परिवार के 5 लाख रुपए सहायता राशि की घोषणा की है। इसमें 4 लाख रुपए आपदा राहत से दिए जाएंगे। वहीं एक लाख रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष से दिए जाएंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019