Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक में देश के लिए तीसरा पदक लाने पर मुख्यमंत्री साय ने दी स्वप्निल कुसाले को बधाई

Paris Olympics 2024
Paris Olympics 2024
Paris Olympics 2024 : रायपुर : पेरिस ओलंपिक में देश के लिए तीसरा पदक लाने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वप्निल कुसाले को हार्दिक बधाई दी है।
स्वप्निल ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में आज कांस्य पदक जीता। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि स्वप्निल ने बिल्कुल सही निशाना साधते हुए ब्रांज मेडल जीत लिया।
उनकी कड़ी मेहनत और एकाग्रता का सार्थक परिणाम पेरिस में सामने आया। देश को उन पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से पेरिस ओलंपिक खेलों में हमारे निशानेबाजों ने विजय से शानदार आगाज किया है
उससे पूरा देश आह्लादित है। हम छत्तीसगढ़ के लोगों की ओर से भारतीय ओलंपिक दल को हार्दिक बधाई देते हैं।
Next Story


