Jagdeep Dhankhar MP Visit
ASIAN NEWS BHARAT – Voice of People
Latest Hindi News, Politics, Crime & Culture from Raipur, Chhattisgarh & India
Jagdeep Dhankhar MP Visit
भोपाल: Jagdeep Dhankhar MP Visit : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसे संबोधित करेंगे।
उपराष्ट्रपति धनखड़ भोपाल स्थित राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान वे न्यायपालिका, कानून व्यवस्था और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे।
उपराष्ट्रपति के भोपाल आगमन पर राज्य सरकार की ओर से मंत्री विश्वास सारंग उनकी आगवानी करेंगे। सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं।
उपराष्ट्रपति के इस दौरे को राज्य के न्यायिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.