IndiGo को बड़ा झटका, CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, जानें इस्तीफे की असली वजह
IndiGo CEO Peter Elbers Resigns: नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने 10 मार्च 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया को कंपनी के मामलों का अंतरिम प्रबंधन सौंपा गया है। एयरलाइन ने इसकी जानकारी रेगुलेटरी फाइलिंग में दी है।
IndiGo CEO Peter Elbers Resigns: इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारण
सितंबर 2022 में इंडिगो की कमान संभालने वाले पीटर एल्बर्स पिछले दिसंबर से लगातार दबाव में थे। पिछले साल दिसंबर में एयरलाइन को गंभीर ऑपरेशनल संकट का सामना करना पड़ा था, जिसमें सैकड़ों फ्लाइट्स प्रभावित हुईं और करीब तीन लाख यात्री परेशान हुए।
इस्तीफे में एल्बर्स ने बताया कि वे व्यक्तिगत कारणों के चलते पद छोड़ रहे हैं और उनका नोटिस पीरियड माफ किया जाए। उन्होंने लिखा कि इंडिगो के CEO के रूप में काम करना उनके लिए सम्मान और सौभाग्य की बात रही है और उन्होंने एयरलाइन के शानदार परिवार और ग्रोथ स्टोरी का हिस्सा बनकर गर्व महसूस किया।
IndiGo CEO Peter Elbers Resigns: ऑपरेशनल संकट और वित्तीय नुकसान
पिछले साल दिसंबर में हुए संकट के दौरान एयरलाइन को करीब 2,000 करोड़ रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ। साथ ही, एविएशन रेगुलेटर DGCA ने इंडिगो पर 22.20 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया था। इस संकट के चलते एल्बर्स ने स्वीकार किया कि तीन दिनों तक इंडिगो ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर सका।
हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह संकट इंडिगो एयरलाइन के 20 वर्षों के सफर और उसकी उपलब्धियों को परिभाषित नहीं करता।
IndiGo CEO Peter Elbers Resigns: राहुल भाटिया संभालेंगे अंतरिम प्रबंधन
इस्तीफे के बाद, इंडिगो ने घोषणा की कि मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया अंतरिम तौर पर कंपनी के सभी मामलों का प्रबंधन करेंगे। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने एल्बर्स के योगदान की सराहना करते हुए उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


