Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : रंगपंचमी की रात 55 लाख की लूट, चाकू की नोक पर बदमाशों ने व्यापारियों से छीनी नकदी, हवाला एंगल की जांच

MP News
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स इलाके में रंगपंचमी की रात बदमाशों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। हथियारबंद बदमाशों ने चाकू की नोक पर व्यापारियों को धमकाकर करीब 55 लाख रुपये की नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए।

MP News : जानकारी के मुताबिक, रंगपंचमी के जश्न के बीच श्यामला हिल्स क्षेत्र में कुछ व्यापारी नकदी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और चाकू दिखाकर डराया-धमकाया। वारदात इतनी तेजी से हुई कि व्यापारी विरोध भी नहीं कर सके और बदमाश नकदी लेकर फरार हो गए।

MP News : सूत्रों के अनुसार, लूटी गई रकम हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है। पुलिस इस एंगल को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि इससे पहले भी श्यामला हिल्स क्षेत्र में लूट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

MP News : वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019