India One Stop Centre in Canada
India One Stop Centre in Canada: टोरंटो/नई दिल्ली। कनाडा में संकटग्रस्त भारतीय महिलाओं को त्वरित और समन्वित सहायता उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। टोरंटो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के माध्यम से “वन स्टॉप सेंटर फॉर वुमेन (OSCW)” की शुरुआत की गई है। यह केंद्र खास तौर पर भारतीय पासपोर्ट धारक महिलाओं के लिए बनाया गया है, जहां उन्हें 24 घंटे, सातों दिन सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
India One Stop Centre in Canada: इस पहल के तहत एक 24×7 ऑपरेशनल हेल्पलाइन भी शुरू की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं तुरंत संपर्क कर सकें। OSCW का उद्देश्य संकट में फंसी महिलाओं को त्वरित, लाभार्थी-केंद्रित और समन्वित सहायता प्रदान करना है।
India One Stop Centre in Canada: वन स्टॉप सेंटर के जरिए महिलाओं को प्राथमिक काउंसलिंग, मनो-सामाजिक सहयोग, कानूनी सहायता और आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही, उन्हें कनाडा में उपलब्ध स्थानीय सामाजिक और सामुदायिक संसाधनों से भी जोड़ा जाएगा, ताकि वे सुरक्षित वातावरण में अपने अधिकारों के अनुसार मदद प्राप्त कर सकें।
India One Stop Centre in Canada: OSCW की सभी सेवाएं कनाडा के स्थानीय कानूनों के दायरे में संचालित की जाएंगी। केंद्र का संचालन एक महिला सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर करेंगी, जो जरूरतमंद महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और गोपनीय सहायता सुनिश्चित करेंगी। इसमें आपात सहायता, सुरक्षा उपाय, भावनात्मक सहयोग और सामाजिक-आर्थिक मार्गदर्शन शामिल है।
India One Stop Centre in Canada: इस पहल के तहत आर्थिक सहायता “मीन्स टेस्ट” के आधार पर दी जाएगी, ताकि वास्तविक रूप से जरूरतमंद महिलाएं ही इसका लाभ उठा सकें। सहायता के लिए महिलाएं +1 (437) 552 3309 पर कॉल कर सकती हैं या osc.toronto@mea.gov.in पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकती हैं।
India One Stop Centre in Canada: भारतीय मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर एक विस्तृत FAQ सेक्शन भी उपलब्ध है, जिसमें विदेशी भारतीय पति/पत्नी द्वारा धोखा, परित्याग या दुर्व्यवहार की स्थिति में भारतीय अधिकारी किस तरह सहायता कर सकते हैं, इसकी पूरी जानकारी दी गई है।
India One Stop Centre in Canada: कनाडा में बढ़ती चुनौतियों के बीच भारत सरकार का यह कदम भारतीय महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम और निर्णायक पहल माना जा रहा है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
