IND vs NZ 1st ODI
IND vs NZ 1st ODI: बड़ौदा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी (रविवार) को बड़ौदा के कोटाम्बी स्थित बीसीए स्टेडियम में होगा। पहला वनडे दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1:00 बजे होगा। मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी।
IND vs NZ 1st ODI: पूरी ताकत के साथ उतर रही भारतीय टीम में रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे अपनी फॉर्म को परखना चाहेंगे। हालांकि अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के कारण वनडे सीरीज की अहमियत थोड़ी कम है, लेकिन अगले सात दिनों में होने वाले तीन मैचों में रोहित और कोहली दर्शकों का केंद्र बिंदु रहेंगे।
IND vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड की टीम युवा और नए खिलाड़ियों से सजी है। कई प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में माइकल ब्रेसवेल कप्तानी संभालेंगे। नियमित कप्तान मिचेल सैंटनर ग्रोइन इंजरी से बाहर हैं, टॉम लाथम पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट गए हैं। पूर्व कप्तान केन विलियमसन एसए20 लीग में व्यस्त हैं, जबकि रचिन रवींद्र और जैकब डफी को आराम दिया गया है। पिंडली की चोट से उबर रहे मैट हेनरी टी20 सीरीज पर फोकस कर रहे हैं।
IND vs NZ 1st ODI: टीम के प्रदर्शन में लंबे कद के ऑलराउंडर काइल जैमीसन और 23 वर्षीय लेग स्पिनर आदित्य अशोक की भूमिका अहम होगी। न्यूजीलैंड पिछले साल भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज में 3-0 से मिली ऐतिहासिक जीत की रणनीति को वनडे में भी दोहराना चाहेगा। यह सीरीज उसके लिए दूसरे दर्जे के खिलाड़ियों को परखने का अच्छा अवसर है। कोटाम्बी का नया स्टेडियम पहली बार पुरुषों का अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित करेगा। इससे पहले यहां भारत-वेस्टइंडीज महिला वनडे सीरीज हो चुकी है।
IND vs NZ 1st ODI: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा/ प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।
न्यूजीलैंड: हेनरी निकोलस, विल यंग, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, जेडन लेनोक्स, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), जकारी फोक्स, काइल जैमिसन, माइकल रे, क्रिस्टन क्लार्क।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


