Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

अस्पताल में बलात्कार-हत्या की घटना पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने क्या कहां

अस्पताल में बलात्कार-हत्या की घटना पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने क्या कहां
X

अस्पताल में बलात्कार-हत्या की घटना पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने क्या कहां

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बलात्कार-हत्या की घटना पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, "पश्चिम बंगाल में युवा महिला पीजी छात्रा के साथ जो घटना घटी है

वह सच में दिल दहला देने वाली है...मैं इसकी निंदा करता हूं और दुख व्यक्त करता हूं कि ऐसी अमानवीय घटना घटी है। जिस तरह से यह घटना घटी और जिस तरह से सरकार ने इसे छिपाने की कोशिश की है,

उसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए वो कम है। बंगाल एक ऐसा राज्य बन गया है जहां कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है और दुख की बात यह है कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं

और यह सबकुछ एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद हो रहा है, यह और भी चिंताजनक है...जिस तरह से पश्चिम बंगाल सरकार ने इस मामले को दबाने की कोशिश की है, मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।

Bhopal News : लड़की ने पिंजरे में कैद होकर पक्षियों को आजाद करने का दिया संदेश

मैं CBI जांच के लिए उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करता हूं, मुझे विश्वास है कि CBI जांच से सच्चाई सामने आएगी..."


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019