Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bhopal News : लड़की ने पिंजरे में कैद होकर पक्षियों को आजाद करने का दिया संदेश

Bhopal News : लड़की ने पिंजरे में कैद होकर पक्षियों को आजाद करने का दिया संदेश
X

Bhopal News

Bhopal News : पेटा के सदस्यों ने भोपाल निवासियों से किया आग्रह, पक्षियों को आज़ाद उड़ान दें

भोपाल - स्वतंत्रता दिवस से पहले, पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) इंडिया ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करते हुए बताया की पक्षियों को उड़ने की आजादी से वंचित करना क्रूरता है।

इसी बात को प्रदर्शित करते हुए पेटा के एक स्वयंसेवक को पिंजरे में बंद पक्षी के रूप में खड़ा कर यह संदेश लिखा गया कि "पक्षी पिंजरों में कैद करने के लिए नहीं हैं” उन्हें आज़ाद उड़ने दो।

इस दौरान PETA इंडिया के कैम्पेन कॉर्डिनेटर उत्कर्ष गर्ग ने कहा कि "पक्षी अपने पंखों में हवा महसूस करने के लिए बनें हैं, न कि पिंजरों में बंद रहने के लिए।

PETA इंडिया भोपाल निवासियों से पक्षियों को कैद करने के बजाय, एक दूरबीन खरीदने और पक्षियों को दूर आसमान यानि अपने प्राकृतिक आवास में आजाद उड़ते देखने का अनुरोध किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019