Holi 2026
Holi 2026: कोरबा: जहां पूरे देश में होली रंग और उल्लास के साथ मनाई जाती है, वहीं छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले का एक गांव इस दिन सामान्य रहता है। कोरबा जिले के खरहरी गांव में पिछले करीब 150 वर्षों से न तो होलिका दहन होता है और न ही रंग-गुलाल खेला जाता है। गांव के लोग इस परंपरा को आज भी पूरी श्रद्धा और एकजुटता के साथ निभा रहे हैं।
Holi 2026: ग्रामीणों के अनुसार, करीब डेढ़ सौ साल पहले होलिका दहन के दौरान गांव में अचानक भीषण आग लग गई थी। इस आगजनी में कई घर जलकर राख हो गए थे, जिससे पूरा गांव दहशत में आ गया। इसके बाद एक और घटना ने लोगों के मन में भय को और गहरा कर दिया। बताया जाता है कि गांव का एक व्यक्ति पास के गांव में होली खेलने गया था, लेकिन लौटने के बाद वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गया और उसकी मौत हो गई। इन घटनाओं को ग्रामीणों ने अशुभ संकेत माना।
Holi 2026: इसके अलावा गांव में एक धार्मिक मान्यता भी प्रचलित है। कहा जाता है कि स्थानीय देवी ने सपने में ग्रामीणों को होली न मनाने का आदेश दिया था। इसके बाद पूरे गांव ने सामूहिक निर्णय लेते हुए इस त्योहार को न मनाने की परंपरा शुरू की, जो आज तक जारी है।
Holi 2026: होली के दिन जब आसपास के गांवों में रंगों की धूम रहती है, तब खरहरी में सामान्य दिनचर्या चलती है। पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही यह परंपरा गांव की पहचान बन चुकी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


