Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी सफलता, ब्राउन शुगर के साथ 3 युवक गिरफ्तार, प्रयागराज कनेक्शन उजागर

CG Crime
X

CG Crime : बिलासपुर। न्यायधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सकरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर, 25 ग्राम गांजा और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

CG Crime : सकरी थाना प्रभारी विजय कुमार चौधरी के अनुसार, 27 फरवरी को सूचना मिली थी कि तैयबा चौक तालापारा निवासी 33 वर्षीय हमीद अंसारी मेण्ड्रा रोड स्थित आसमा सिटी क्षेत्र में ब्राउन शुगर की पुड़िया लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर घेराबंदी कर उसे मौके से दबोचा गया। तलाशी में उसके पास से 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

CG Crime : प्रयागराज से मंगाई जाती थी खेप-

पूछताछ में हमीद ने खुलासा किया कि वह अपने साथी अमन तिवारी (24) निवासी अभिषेक नगर मंगला और ईशांत सिंह मंडलोई (24) निवासी रामा लाइफ कॉलोनी सकरी के माध्यम से प्रयागराज से ब्राउन शुगर और गांजा मंगवाता था। पुलिस ने ईशांत के रामा लाइफ सिटी स्थित घर की तलाशी ली, जहां से 25 ग्राम गांजा, 4 चिलम और 2 लाइटर जब्त किए गए। हालांकि किसी प्रकार का अवैध हथियार बरामद नहीं हुआ।

CG Crime : ‘थार कांड’ से जुड़ा है ईशांत-

पुलिस के मुताबिक ईशांत सिंह मंडलोई हाल ही में चर्चित ‘थार कांड’ में भी आरोपी रहा है। उस मामले में तेज रफ्तार थार वाहन में हथियार लहराते युवकों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। ईशांत बाद में आर्म्स एक्ट के प्रकरण में जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने हमीद अंसारी और अमन तिवारी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019