Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Hera Pheri 3 Update: प्रियदर्शन के जन्मदिन पर, हेरा फेरी 3 की घोषणा, फैंस का उत्साह बढ़ा...

Hera Pheri 3 Update: प्रियदर्शन के जन्मदिन पर, हेरा फेरी 3 की घोषणा, फैंस का उत्साह बढ़ा...
X

Hera Pheri 3 Update: निर्माता-निर्देशक प्रियदर्शन इस समय अक्षय कुमार के साथ अपनी आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की शूटिंग में व्यस्त हैं। आज प्रियदर्शन का जन्मदिन है, और इस मौके पर अक्षय कुमार ने उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी। अक्षय के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियदर्शन ने हेरा फेरी 3 को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया। यह अपडेट फिल्म के फैंस के लिए खुशी का मौका बन गया है, क्योंकि अब आखिरकार हेरा फेरी 3 के तीसरे पार्ट की घोषणा हो गई है, जिसे फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

अक्षय ने प्रियदर्शन के साथ अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें दोनों हंसते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अक्षय ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे प्रियन सर! असली भूतों और फ्री के एक्टर्स से भरे एक भूतिया सेट पर सेलिब्रेट करने से बेहतर क्या होगा? मेरे मेंटर बनने के लिए धन्यवाद। आप वह इंसान हैं जो उथल-पुथल को भी मास्टरपीस बना सकते हैं। दुआ है कि आपका दिन कम रिटेक्स से भरा हो। आपका आने वाला साल शानदार हो।"

Hera Pheri 3 Update: अक्षय और प्रियदर्शन के पोस्ट के बाद, फिल्म में बाबू भईया का किरदार निभाने वाले परेश रावल ने भी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "प्यारे प्रियन जी, आप वह शक्ति हैं जिन्होंने दुनिया को यह खूबसूरत और खुशियों से भरा मौका दिया है। एक बार फिर इस हमेशा हंसते रहने वाले बेबी (प्रोजेक्ट) की कस्टडी लेने के लिए धन्यवाद। हमेशा हंसते रहें।"

प्रियदर्शन के जन्मदिन पर हेरा फेरी 3 की घोषणा ने सोशल मीडिया पर फैंस को बहुत खुश कर दिया है। फैंस इस फिल्म के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब फिल्म की घोषणा ने उनके उत्साह को दोगुना कर दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019