Guatemala Accident
Guatemala Accident : सोलोला। पश्चिमी ग्वाटेमाला में शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सोलोला प्रांत में इंटर-अमेरिकन हाईवे पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 15 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
Guatemala Accident : स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, हादसे की मुख्य वजह खराब मौसम और घना कोहरा है, जिससे सड़क पर दृश्यता बेहद कम हो गई थी। इसी कारण बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे खाई में जा गिरी।
Guatemala Accident : हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और राहत-बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। मलबे में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए कई घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है।
Guatemala Accident : दमकल विभाग के प्रवक्ता लिएंड्रो अमाडो ने बताया कि मृतकों में 11 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में बस खाई की गहराई में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में दिखाई दे रही है।
Guatemala Accident : प्रशासन के अनुसार, इस क्षेत्र में घना कोहरा आम बात है, जिससे वाहन चालकों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। शनिवार को भी विजिबिलिटी बेहद कम थी, जिससे बस चालक सड़क का सही अंदाजा नहीं लगा सका और यह बड़ा हादसा हो गया। प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से इस मार्ग पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
