Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
Raipur City Crime : सरकारी स्कूल में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, सिर कुचलकर हत्या

Raipur City Crime : रायपुर। रायपुर से एक बार फिर सनसनीखेज हत्या की खबर सामने आई है। राजधानी के उरला इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल परिसर में महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान राधा मण्डावी, पति अमित सिसोदिया, निवासी पारधी पारा के रूप में हुई है।
Raipur City Crime : शुरुआती जानकारी के मुताबिक, महिला की बेरहमी से हत्या की गई है। उसके सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वार कर उसे मौत के घाट उतारा गया। घटना की सूचना मिलते ही उरला थाना टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है।
Next Story


