GT vs RR IPL 2026
GT vs RR IPL 2026: मुंबई: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने गुजरात टाइटनस (Gujarat Titans) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 210 रन बनाए और 211 रनों का लक्ष्य दिया। टीम के लिए यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने 55 रन और ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने 75 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
GT vs RR IPL 2026: सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में 31 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई और जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की। पावरप्ले में राजस्थान ने बिना विकेट गंवाए 69 रन बनाए। इसके बाद जायसवाल 36 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) 8 रन ही बना सके, जबकि शिमरन हेटमायर ने 18 रनों की तेज पारी खेली।
GT vs RR IPL 2026: मध्यक्रम में ज्यादा योगदान नहीं मिला, लेकिन जुरेल ने 42 गेंदों में 75 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। अंत में टीम 210 रन तक पहुंचने में सफल रही।
GT vs RR IPL 2026: गुजरात की ओर से रबाडा (Kagiso Rabada) ने दो विकेट लिए, जबकि एम् सिराज (Mohammed Siraj), पी कृष्णा (Prasidh Krishna) और राशिद खान (Rashid Khan) ने एक-एक विकेट हासिल किया।
यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा है, जहां शुभमन गिल (Shubman Gill) चोट के कारण बाहर हैं और उनकी जगह राशिद खान टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
GT vs RR IPL 2026: राजस्थान-गुजरात प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा
गुजरात टाइटन्स (प्लेइंग XI): कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


