Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

GT vs RR IPL 2026: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, गुजरात के कप्तान गिल टीम से बाहर, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

GT vs RR IPL 2026
X

GT vs RR IPL 2026

GT vs RR IPL 2026: नई दिल्ली: IPL 2026 के 19वें सीजन का नौवां मुकाबला शनिवार को गुजरात टाइटनस् (Gujarat Titans) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में गुजरात के कप्तान गिल नहीं खेल रहे है।

GT vs RR IPL 2026: इस मुकाबले में 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें हैं, जिन्होंने अपने पहले मैच में चेन्नई के खिलाफ शानदार 52 रन बनाए थे। गुजरात की टीम की कप्तानी इस मैच में रशीद खान (Rashid Khan) कर रहे हैं, क्योंकि नियमित कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) मांसपेशियों में ऐंठन के कारण बाहर हैं।

GT vs RR IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने अपने पिछले मैच में दमदार जीत दर्ज की थी, जबकि गुजरात को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। बल्लेबाजों के लिए अनुकूल इस पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद है।

GT vs RR IPL 2026: राजस्थान ने दो बदलाव किए हैं, जबकि गुजरात ने गिल की जगह कुमार कुशाग्र को मौका दिया है। वहीं दिन के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हराया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019