Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Ganesh Visarjan 2024 : गणेश विसर्जन करने गए 2 युवकों की डूबने से मौत

Uma Verma
Ganesh Visarjan 2024
X

Ganesh Visarjan 2024

Ganesh Visarjan 2024 : सागर मध्यप्रदेश : सागर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में गणेश विसर्जन के दौरान एक बड़ी अनहोनी हो गई गणपति बप्पा को तालाब में विसर्जन करने के लिए गहराई में ले गए एक युवक और एक किशोर वापस लौटकर नहीं आ पाए हैं घटना डूमर गांव के तालाब की है।

मिली जानकारी के अनुसार देवरी विधानसभा में आने वाले महाराजपुर के डूमर गांव में धूमधाम से गणेश विसर्जन के लिए जुलूस निकाला गया था

अखाड़े बैंड बाजे और डीजे पर थिरकते हुए लोग गांव से तालाब तक पहुंचे, लक्ष्मी प्रसाद आदिवासी उम्र 25 वर्ष और अन्नू आदिवासी उम्र 16 वर्ष गणेश जी की प्रतिमा को लेकर गहराई की तरफ चले गए

Ganesh Visarjan 2024

पर देखते ही देखते यह भी पानी में समा गए जब वहां लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी इसके बाद गोताखोर गए लेकिन भी खाली हाथ लौट आए तुरंत एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई।

एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उनके डेड बॉडी को बाहर निकल गया जिसमें दोनों भी जान चली गई अब परिवार में मातम का माहौल है वही इसमें प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई है

Bhilai News : 2 बदमाशों का सिर मुंडवा कर पुलिस ने निकाला जुलूस

क्योंकि हर साल यहीं पर गणेश विसर्जन होते हैं आसपास के गांव की लोग भी आते हैं लेकिन उनके द्वारा न काफी इंतजाम किए गए थे जिसके चलते इतनी बड़ी घटना हो गई वहीं अब इनका पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम करवाया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019