Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bhilai News : 2 बदमाशों का सिर मुंडवा कर पुलिस ने निकाला जुलूस

Bhilai News : 2 बदमाशों का सिर मुंडवा कर पुलिस ने निकाला जुलूस
X

Bhilai News : 2 बदमाशों का सिर मुंडवा कर पुलिस ने निकाला जुलूस

Bhilai News : भिलाई : भिलाई वैशाली नगर पुलिस ने आज दो बदमाशों का सिर मुंडवा कर जुलूस निकाला। इस दौरान दोनों बदमाशों से अपराध करना पाप है पुलिस हमारा बाप है का नारा लगवाया गया।

इन बदमाशों ने गणेश पंडाल में शराब पीने से मना करने पर एक युवक को कटर से वार कर बुरी तरीके से घायल कर दिया था। घटना 15 सितंबर की रात का है।

राम नगर में बघवा मंदिर परदेशी चौक के गणेश पंडाल के पास युसूफ खान और संजु यादव शराब पी रहे थे। मोहल्ले का ही युवक हर्ष ताम्रकार ने गणेश पंडाल के पास शराब पीने से मना किया।

इस पर नाराजगी जताते हुए यूसुफ और संजु देख लेने की धमकी देकर वहां से चले गए बताया जा रहा है कि थोड़ी देर बाद युसूफ और संजु अपने कुछ बदमाश साथियों के साथ

Bhilai News

फिर पहुंचे और गणेश पूजा पंडाल के पास खड़े हर्ष ताम्रकार से झगड़ा करने लगे। हर्ष ने जब यूसुफ और संजू को कहा कि वह लोग मोहल्ले के ही हैं। गाली गलौज करोगे तो ठीक नहीं होगा।

इस पर संजू उसे पीटने लगा। वहीं यूसुफ ने अपनी जेब से ब्लेडनुमा कटर निकाला और हर्ष पर वार कर दिया। इस घटना में हर्ष के चेहरे, सीने, हाथ और पेट के पास चोंट आई है।

Bilaspur news : शहर के ठेलों में बिक रहा नशे का सामान, कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत दफ्तर के सामने बिक रही गांजे की पुड़िया…वीडियो वायरल

वैशाली नगर टीआई ममता अली शर्मा ने बताया कि घटना के बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखने पर आरोपियों की पहचान हुई।

आरोपियों का लोकेशन जगदलपुर में मिलने पर पुलिस टीम भेजकर दबोच लिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351 (2), 118(1), 118(2), 109, 3(5) बीएनएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019