कटक। Fire breaks out in Cuttack Medical College: कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज के ICU वार्ड में सोमवार को आग लगने से 10 मरीजों की जलकर मौत हो गई। फिलहाल 5 मरीजों की हालत अब भी काफी गंभीर बनी हुई है। हादसा तड़के करीब 3 बजे हुआ, जब ट्रॉमा केयर के इमरजेंसी विभाग की पहली मंजिल पर अचानक आग लग गई।
Fire breaks out in Cuttack Medical College: ICU में एडमिट थे जान गंवाने वाले ज्यादातर मरीज
बताया जा रहा है कि जान गंवाने वाले ज्यादातर मरीज ट्रॉमा केयर के आईसीयू (ICU) में भर्ती थे और अपनी गंभीर स्थिति के कारण वहां से हिलने-डुलने में भी असमर्थ थे। जैसे ही आग लगी, अस्पताल के फायर सेफ्टी सिस्टम को सक्रिय किया गया और मौके पर मौजूद फायर विभाग ने तुरंत मोर्चा संभाला, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी।
Fire breaks out in Cuttack Medical College: चीखते रहे मरीज, नहीं बची जान
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर घंटों तक आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। इस दौरान पूरे अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया था। मरीजों के परिजन अपने अपनों की सलामती के लिए घबराकर इधर-उधर भाग रहे थे।
Fire breaks out in Cuttack Medical College: स्थिति को बिगड़ता देख अस्पताल प्रशासन ने तत्परता दिखाई और आईसीयू में भर्ती अन्य मरीजों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना शुरू कर दिया। जिन मरीजों की हालत बहुत ज्यादा नाजुक थी, उन्हें आनन-फानन में अस्पताल के न्यू मेडिसिन आईसीयू में शिफ्ट किया गया है, ताकि उनका इलाज न रुके।
Fire breaks out in Cuttack Medical College: ओडिशा मुख्यमंत्री मोहन मांझी खुद हालात का जायजा लेने एससीबी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और उन मरीजों तथा उनके परिजनों से मुलाकात की, जो इस हादसे से प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने न्यू मेडिसिन बिल्डिंग में जाकर घायलों का हालचाल जाना और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


