Drishyam 3: मोहन लाल ने दिया अजय देवगन के क्रॉसओवर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या है सच....

Drishyam 3: मोहन लाल ने दिया अजय देवगन के क्रॉसओवर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या है सच….
Drishyam 3: मोहन लाल ने दिया अजय देवगन के क्रॉसओवर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या है सच….
Bollywood News : अजय देवगन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार हैं, लेकिन जिस फिल्म का उनके फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वो है- ‘दृश्यम 3’। फिलहाल इस फिल्म के तीसरे पार्ट में अजय देवगन और मोहन लाल का क्रॉसओवर देखने को मिल सकता है। इस पर अब खुद मोहन लाल ने बड़ा अपडेट दिया है।
उन्होंने इस बात से पर्दा उठाया कि उन्हें ‘दृश्यम 3’ में क्रॉसओवर के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, वह इस बात के लिए दुआ कर रहे हैं कि यह सच हो जाए। मोहन लाल ने आगे कहा कि इस फिल्म का तीसरा पार्ट लाना आसान नहीं है, क्योंकि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और यह किसी साधारण फिल्म रिलीज से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण है।

‘दृश्यम’ फिल्म की पहली हिंदी रीमेक में अजय देवगन ने अभिनय किया था, और इसे दर्शकों ने शानदार रिस्पॉन्स दिया था। इसके बाद फिल्म का दूसरा पार्ट भी आया, और अब तीसरे पार्ट की चर्चा जोर पकड़ रही है।
इस बीच, मोहन लाल ने बताया कि ‘दृश्यम 3’ का काम चल रहा है, और वे इसके लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं।
क्या होता है क्रॉसओवर? क्रॉसओवर का मतलब है, जब किसी एक फिल्म का किरदार दूसरी फिल्म में दिखता है। जैसे- शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में सलमान खान का ‘टाइगर’ वाला किरदार।
यह देखना दिलचस्प होगा कि अजय देवगन और मोहन लाल का यह क्रॉसओवर कितना सफल होगा।


