Dehradun Accident: देहरादून। Kalsi Mienak Road Accident: उत्तराखंड के देहरादून जिले आज सुबह कालसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुआनु-मीनाक रोड पर सवारियों से भरी हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे।
Dehradun Accident: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में जा समाई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस के पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण तुरंत राहत व बचाव कार्य में जुट गए।
Dehradun Accident: SDRF की चार टीमें मौके के लिए रवाना
दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए SDRF के सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन के निर्देश दिए। उनके आदेश पर चार अलग-अलग स्थानों से विशेष रेस्क्यू टीमें रवाना की गई हैं- डाकपत्थर, चकराता, मोरी और त्यूणी।
Dehradun Accident: ये सभी टीमें आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों और लाइफ सपोर्ट सिस्टम के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी हैं। पहाड़ी इलाका और गहरी खाई होने के कारण राहत कार्य में काफी मुश्किलें आ रही हैं।
Dehradun Accident: बढ़ सकती है हताहतों की संख्या
प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, बस में तय क्षमता से अधिक यात्री सवार हो सकते हैं, जिससे हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और SDRF की प्राथमिकता खाई में फंसे यात्रियों को जल्द से जल्द बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने की है। फिलहाल मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल है, जबकि स्थानीय ग्रामीण भी प्रशासन के साथ मिलकर राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
