Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

DC vs LSG IPL 2025: दिल्ली ने जीता टॉस, लखनऊ को दिया पहले बल्लेबाजी करने का न्योता, जानिए प्लेइंग-11

Dev Verma
DC vs LSG IPL 2025
X

DC vs LSG IPL 2025

DC vs LSG IPL 2025: आईपीएल 2025 का 40वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस अहम मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह मुकाबला प्लेऑफ की दौड़ के लिहाज़ से दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

IPL 2025: Delhi Capitals Playing XI vs Lucknow Super Giants | DC vs LSG- IPL

DC vs LSG IPL 2025: दोनों ही टीमों ने इस सीजन में अब तक 5-5 मैचों में जीत दर्ज की है। यह मुकाबला इस सीजन में इन दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच है। इससे पहले खेले गए हाई स्कोरिंग मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 1 विकेट से हराया था। ऐसे में लखनऊ की टीम आज का मैच जीतकर न सिर्फ बदला लेना चाहेगी बल्कि अंक तालिका में भी टॉप-2 में पहुंचने की कोशिश करेगी। वहीं दिल्ली की नजर अपनी टॉप-2 की स्थिति को बनाए रखने पर होगी।

LSG vs DC today Match Prediction: Who will win today match between LSG vs DC?- Sportsinfo

DC vs LSG IPL 2025: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों ने 3-3 मैच जीते हैं। लखनऊ के होम ग्राउंड पर भी दोनों टीमों के नाम एक-एक जीत दर्ज है, जिससे मुकाबला और भी रोचक हो गया है।

LSG vs DC, IPL 2025 Preview: Predicted XI, team news and Lucknow pitch conditions

DC vs LSG IPL 2025: पिच रिपोर्ट

इकाना स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी वाली है। इस मैदान पर लखनऊ ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेला है। लखनऊ इस मुकाबले में आठ विकेट के अंतर से जीती थी। इसके बाद एसएसजी के मेंटर जहीर खान ने कहा था कि पंजाब के क्यूरेटर ने इस पिच को तैयार किया है।

DC vs LSG IPL 2025: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाएंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), अब्दुल समद, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, आवेश खान, प्रिंस यादव।

दिल्ली कैपिटल्सः अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुशमंता चमीरा, मुकेश कुमार।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019