David Warner Arrested
David Warner Arrested : सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सिडनी के मारौब्रा इलाके में उन्हें ड्रंक ड्राइविंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रैंडम ब्रेथ टेस्ट में उन्हें फेल पाया और उनकी ब्रेथ एनालिसिस रीडिंग 0.1 दर्ज की गई, जो कानूनी सीमा से लगभग दोगुनी है।
David Warner Arrested : पुलिस ने इस तरह दबोचा
न्यू साउथ वेल्स पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात वॉर्नर अपनी कार चला रहे थे। जब वे रैंडम ब्रेथ टेस्टिंग साइट के पास पहुंचे तो उन्होंने गाड़ी रोककर पार्क कर दी। ट्रैफिक और हाईवे पेट्रोल के अधिकारियों ने उनकी जांच की, जिसमें शुरुआती टेस्ट में ही शराब की मौजूदगी पाई गई। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर मारौब्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
David Warner Arrested : मई में होगी कोर्ट पेशी
पुलिस ने बताया कि 5 अप्रैल 2026 को शाम करीब 5:30 बजे मालाबार रोड, मारौब्रा पर रैंडम ब्रेथ टेस्टिंग चल रही थी। वॉर्नर को अब मई महीने में अदालत में पेश होना होगा। फिलहाल उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) खेलने के लिए पाकिस्तान लौट चुके हैं।
David Warner Arrested : वॉर्नर का क्रिकेट सफर
डेविड वॉर्नर ने 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से ठीक चार हफ्ते पहले अचानक रिटायरमेंट का ऐलान कर सभी को चौंका दिया था। अब वे फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सक्रिय हैं और पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


