Cyber Fraud : राजनांदगांव। जिले के खरगांव थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर ठगों ने आंगनबाड़ी वर्कर सुनीता निषाद (52) के बैंक अकाउंट से कुल 3,12,000 की ठगी कर ली। सूचना के अनुसार, सुनीता निषाद का बैंक अकाउंट उनके मोबाइल नंबर से लिंक था।
Cyber Fraud : आरोप है कि ठगों ने मोबाइल नंबर हैक कर लिया और 10 दिसंबर से 14 दिसंबर 2025 के बीच अलग-अलग यूपीआई ट्रांजैक्शन के जरिए यह राशि निकाल ली। पीड़िता को ठगी का पता तब चला, जब 6 जनवरी 2026 को उनक व्हाट्सप नंबर से जान-पहचान वालों को संदिग्ध मैसेज भेजे जाने लगे। इन कॉल और मैसेज से उन्हें साइबर फ्रॉड का शक हुआ और उन्होंने खडगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
Cyber Fraud : पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर टीम तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई है। यह मामला एक बार फिर यह चेतावनी देता है कि मोबाइल और बैंक अकाउंट से जुड़े लिंक को सुरक्षित रखना कितना जरूरी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


