Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : स्कूली बच्चों से भरी बोलेरो और कार में टक्कर, 20 बच्चे सुरक्षित, 1 घायल

CG Accident
X

CG Accident : सूरजपुर। जिले के भैयाथान थाना क्षेत्र के करकोटी गांव के पास आज एक खौफनाक सड़क हादसा हुआ। स्कूली बच्चों से भरी बोलेरो और एक कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बोलेरो में 20 से ज्यादा बच्चे सवार थे, जो स्कूल जा रहे थे।

CG Accident : हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण बच्चों की चीख-पुकार सुनकर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। इस दुर्घटना में एक छात्र को सिर में चोट आई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल छात्र की हालत फिलहाल सामान्य है।

CG Accident : वहीं हादसे के बाद बोलेरो का ड्राइवर बच्चों और गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने झिलमिली पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। बच्चों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया गया और सड़क से वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य किया गया।

CG Accident : पुलिस ने बताया कि बोलेरो तेज गति में थी, जिससे चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा। सूरजपुर पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहनों की नियमित जांच और तेज रफ्तार पर नियंत्रण की मांग की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019