Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

प्रियंका गांधी की लोकसभा सदस्यता पर संकट, हाईकोर्ट में पहुंचा मामला

Dev Verma
प्रियंका गांधी की लोकसभा सदस्यता पर संकट, हाईकोर्ट में पहुंचा मामला
X

प्रियंका गांधी की लोकसभा सदस्यता पर संकट, हाईकोर्ट में पहुंचा मामला

केरल की वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, वायनाड सीट पर उनकी जीत को चुनौती देते हुए बीजेपी नेता नव्या हरिदास ने केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। नव्या हरिदास ने प्रियंका गांधी के खिलाफ याचिका दायर करते हुए आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी ने वायनाड उपचुनाव के दौरान नामांकन पत्र में खुद और अपने परिवार की संपत्ति की सही जानकारी नहीं दी थी।

संपत्ति की जानकारी में गड़बड़ी का आरोप

बीजेपी नेता नव्या हरिदास का दावा है कि प्रियंका गांधी ने चुनावी हलफनामे में गलत आंकड़े दिए हैं, जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने जानबूझकर अपनी संपत्ति छिपाई और सही जानकारी नहीं दी।

शहजाद पूनावाला की टिप्पणी

इस मामले में बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि प्रियंका गांधी की चुनावी जीत को लेकर सिर्फ बीजेपी ही नहीं, बल्कि उनके पार्टी के साथी भी सवाल उठा रहे हैं। शहजाद ने कहा कि प्रियंका गांधी के हलफनामे में कानूनी मामलों का खुलासा नहीं किया गया और संपत्ति छिपाई गई। उन्होंने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया और कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा का वायनाड से सांसद बनने का नैतिक अधिकार खत्म हो चुका है।

प्रियंका गांधी ने हिंदी में ली लोकसभा सदस्यता की शपथ - priyanka gandhi took  oath of lok sabha membership in hindi - बिज़नेस स्टैंडर्ड

प्रियंका गांधी की संपत्ति का विवरण

प्रियंका गांधी ने चुनावी हलफनामे में बताया था कि उनके पास कुल 4.24 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 13.89 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं, प्रियंका गांधी ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति का भी जिक्र करते हुए बताया था कि उनके पास 37.91 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी पर करीब 15 लाख 75 हजार रुपये का कर्ज भी है।

वायनाड उपचुनाव में प्रियंका गांधी की जीत

लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली दोनों सीटों से चुनाव लड़ा था। हालांकि, बाद में राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ दी, जिसके बाद यहां उपचुनाव हुआ। इस उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाया और बीजेपी ने नव्या हरिदास को मैदान में उतारा। प्रियंका गांधी ने शानदार जीत दर्ज की और पहली बार संसद में कदम रखा।

प्रियंका गांधी की वायनाड सीट पर अब यह कानूनी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं, जिनकी सुनवाई अब केरल हाईकोर्ट में होगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019