Crime News : गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से जुड़े नेता और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। अज्ञात अपराधियों ने उन्हें मारपीट के बाद हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया। उनका अधजला शव गिरिडीह के घुटवाली जंगल से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया।
Crime News : पुलिस के अनुसार, राकेश महतो को देर रात फोन कर बुलाया गया था। हत्या से पहले उनके साथ मारपीट की गई और बाद में पहचान छिपाने के लिए शव को आग के हवाले किया गया। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
Crime News : सूचना मिलने पर निमियाघाट थाना पुलिस समेत जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मृतक के समर्थकों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया।
Crime News : पुलिस ने स्थिति को काबू में करते हुए आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच जारी है और शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर हत्या की पूरी कहानी सामने आने की कोशिश की जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


