Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather Update : ठंड का असर हुआ कम, चुभने लगी धूप.....

CG Weather Update : ठंड का असर हुआ कम, चुभने लगी धूप.....
X

CG Weather Update : ठंड का असर हुआ कम, चुभने लगी धूप…..

रायपुर : CG Weather Update : रायपुर और छत्तीसगढ़ में मौसम में अचानक बदलाव देखा जा रहा है। ठंड का असर कम होने के बाद अब दिन में धूप तेज़ हो गई है, जिससे गर्मी महसूस हो रही है। अगले कुछ दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, और 2 दिन बाद 33 डिग्री तक जाने के आसार हैं।

CG Weather Update : प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में, खासकर रायपुर में, तापमान 30 डिग्री से ऊपर जा चुका है। वहीं, सरगुजा क्षेत्र में शीतलहर की स्थिति बन गई है, जो ठंड को और बढ़ा रही है। बलरामपुर में तो 2 दिन पहले 4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था, जो इस सर्दी का सबसे कम तापमान रहा। अम्बिकापुर में भी तापमान 6.4 डिग्री तक गिरा था।

ऐसे में, तापमान के उतार-चढ़ाव को देखते हुए, लोगों को दिन में हल्का कपड़ा पहनने की सलाह दी जा रही है, ताकि धूप की गर्मी से बचा जा सके, और रात के वक्त ठंड से भी राहत मिले।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019