Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Breaking: कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त हुआ तो पार्टी ने 6 साल के लिए कर दिया निष्कासित, जानें मामला..

Dev Verma
CG Breaking: कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त हुआ तो पार्टी ने 6 साल के लिए कर दिया निष्कासित, जानें मामला..
X

CG Breaking: कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त हुआ तो पार्टी ने 6 साल के लिए कर दिया निष्कासित, जानें मामला..

बिलासपुर। CG Breaking: नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बनाए श्याम पटेल को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने इसकी जानकारी दी। निष्कासन की जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशवानी ने दीपक बैज अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, विजय जांगीड प्रभारी सचिव छत्तीसगढ़, सुबोध हरितवाल ज़िला प्रभारी को दी है।

CG Breaking: निष्कासन आदेश में कहा गया है कि श्याम पटेल (एस पटेल) पूर्व पार्षद वार्ड क्रमांक 13 (मंगला ) पंडित दीनदयाल नगर ( 2019 – 23) जिन्हें वर्तमान में नगर निगम बिलासपुर के चुनाव में पुनः कांग्रेस पार्टी ने वार्ड क्रमांक 13 (मंगला) से प्रत्याशी बनाया था।

CG Breaking: उनके द्वारा नाम नामांकन पत्र के साथ ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग ) वर्ग का जाति प्रमाण पत्र जानबूझकर जमा नहीं किया गया है। जो कि स्पष्ट तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधि हैं।

CG Breaking: श्याम पटेल ने भारतीय जनता पार्टी को सीधे तौर पर लाभ पहुंचाने का काम किया है और कांग्रेस पार्टी के साथ धोखा किया है। श्याम पटेल को बीजेपी को सीधे तौर पर लाभ पहुँचाने के कारण आगामी 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019