CG Transfer
CG Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 सहायक अभियंता और अनुविभागीय अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। महानदी भवन, मंत्रालय, नया रायपुर, अटल नगर से 20 फरवरी 2026 को जारी आदेश (क्रमांक ESTB-102(2)/42/2026) के अनुसार सभी अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से नवीन पदस्थापन पर स्थानांतरित किया गया है।

CG Transfer : आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे। विभाग ने विभिन्न जिलों और उपसंभागों में पदस्थ अधिकारियों को प्रशासनिक जरूरत के अनुसार नए दायित्व सौंपे हैं।

Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


