CG Suspend
CG Suspended : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पदस्थ श्रम निरीक्षक रामचरन कौशिक को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अवैध वसूली करने और विभागीय कार्य में अनियमितताएं बरतने के आरोप लगे थे।
CG Suspended : सूत्रों के अनुसार, श्रम आयुक्त छत्तीसगढ़ ने 24 अक्टूबर को इस मामले में जांच समिति गठित की थी। समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि कौशिक ने कार्यक्षेत्र में भ्रमण के दौरान व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से कथित रूप से अवैध उगाही की थी। इसी आधार पर उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
CG Suspended : आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान रामचरन कौशिक को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता दी जाएगी। साथ ही, इस अवधि में उनका मुख्यालय श्रमायुक्त कार्यालय, नवा रायपुर (अटल नगर) निर्धारित किया गया है। विभागीय आदेश की प्रति संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों और जिला पदाधिकारियों को भेज दी गई है, ताकि निलंबन आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
