Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : छठ पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, डॉक्टर दंपती के बेटे ने लगाई फांसी, घर लौटे माता-पिता के उड़े होश

CG News
X

CG News : बिलासपुर। छठ पूजा की तैयारियों के बीच बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सिम्स में पदस्थ डॉक्टर दंपती के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। हादसा रविवार देर रात का है, जब माता-पिता पूजा की खरीदारी के लिए घर से बाहर गए हुए थे। लौटने पर उन्होंने बेटे का शव कमरे में लटका पाया।

CG News : बता दें कि घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चंद्रा पार्क, बृहस्पति बाजार की है। यहां रहने वाले डॉ. आशुतोष तिवारी और उनकी पत्नी डॉ. आरती पांडेय, दोनों सिम्स मेडिकल कॉलेज में पदस्थ हैं। रविवार की शाम वे छठ पूजा की तैयारियों में व्यस्त थे और बाजार खरीदारी के लिए गए थे। इस दौरान उनका बेटा आयुष्मान तिवारी घर पर अकेला था। बताया जा रहा है कि आयुष्मान की मानसिक स्थिति कुछ समय से कमजोर थी।

CG News : रात करीब 10.30 बजे जब दंपती घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। दरवाजा तोड़ने पर अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए, बेटा फंदे से लटका हुआ था। पुलिस के अनुसार, मौके पर फर्श पर आयुष्मान का शव पड़ा था, जबकि पंखे से रस्सी का आधा हिस्सा लटका हुआ था।

CG News : आशंका जताई जा रही है कि उसने मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार के बाहरी दबाव या साजिश के संकेत नहीं मिले हैं। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019