Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Suspend : ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में रिश्वतखोरी, टीआई और कांस्टेबल सस्पेंड...

Dev Verma
CG Suspend: Viral video on social media exposes system, 5 employees suspended
X

CG Suspend: Viral video on social media exposes system, 5 employees suspended

CG Suspend : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से रिश्वतखोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बांगो थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के नाम पर टीआई उषा सोंधिया और प्रधान आरक्षक जितेंद्र जायसवाल ने एक युवक से फोन-पे के माध्यम से 10,500 रुपये की अवैध वसूली की। आरोप है कि शराब पीकर गाड़ी चला रहे युवक सचिन कुमार मिश्रा को गाड़ी जब्त करने की धमकी देकर रिश्वत ली गई और फिर बिना किसी वैधानिक कार्रवाई के उसे छोड़ दिया गया।

CG Suspend : इस मामले की भनक लगते ही पाली जनपद अध्यक्ष समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी से लिखित शिकायत की। शिकायत में न केवल अवैध वसूली का मुद्दा उठाया गया, बल्कि टीआई द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया गया।

CG Suspend : एसपी ने मामले की गहन जांच कराई, जिसमें रिश्वत लेने और बिना विधिसम्मत कार्रवाई के युवक को छोड़ने की पुष्टि हुई। इसके बाद त्वरित कदम उठाते हुए टीआई उषा सोंधिया और प्रधान आरक्षक जितेंद्र जायसवाल को निलंबित कर रक्षित केंद्र कोरबा में अटैच कर दिया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019