Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

ATM Train : पंचवटी एक्सप्रेस बनी देश की पहली ATM ट्रेन, अब सफर के दौरान निकाल सकेंगे कैश...

Dev Verma
ATM Train
X

ATM Train

ATM Train : मुंबई। भारतीय रेलवे ने एक नई और अनूठी पहल के तहत यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ी शुरुआत की है। मुंबई से मनमाड के बीच चलने वाली पंचवटी एक्सप्रेस देश की पहली ऐसी ट्रेन बन गई है, जिसमें एटीएम मशीन की सुविधा दी गई है। यह सुविधा रेलवे की नॉन-फेयर रेवेन्यू आइडियाज स्कीम के तहत शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य यात्रा के दौरान यात्रियों को नकद निकासी की सहूलियत देना है।

Mumbai Manmad Panchavati Express ready to use ATM Service for passengers|  इस ट्रेन को मिला देश की पहली एटीएम वाली ट्रेन बनने का मौका, अब सफर के दौरान  नहीं होगी कैश की

ATM Train : एसी कोच में लगाया गया एटीएम

इस अभिनव सुविधा को भुसावल रेलवे मंडल और बैंक ऑफ महाराष्ट्र की साझेदारी में शुरू किया गया है। ट्रेन के एसी कोच में यह एटीएम मशीन स्थापित की गई है। ट्रायल रन को सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है और अब यात्रियों को सफर के दौरान कैश निकालने में कोई परेशानी नहीं होगी। भुसावल मंडल की मंडल रेल प्रबंधक इति पांडे ने बताया, “प्रारंभिक नतीजे काफी सकारात्मक हैं। यह सुविधा यात्रियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। हम मशीन के प्रदर्शन पर लगातार नजर रख रहे हैं।”

ATM Train : जन शताब्दी एक्सप्रेस के यात्रियों को भी लाभ

गौरतलब है कि पंचवटी एक्सप्रेस और मुंबई-हिंगोली जन शताब्दी एक्सप्रेस एक ही रेक साझा करती हैं, ऐसे में यह एटीएम सुविधा दोनों ट्रेनों के यात्रियों को उपलब्ध रहेगी। हालांकि इगतपुरी से कसारा सेक्शन के बीच नेटवर्क की थोड़ी समस्या सामने आई, लेकिन इसके बावजूद मशीन ने पूरे सफर के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस दी है।

ATM Train : रेलवे की इस पहल को यात्रियों द्वारा सराहा जा रहा है और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में अन्य ट्रेनों में भी ऐसी सुविधाएं शुरू की जा सकती हैं। यह कदम यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019