Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Suspend : नशे में स्कूल पहुंचने और लापरवाही पर 3 शिक्षक-लिपिक निलंबित, , आदेश जारी

CG Suspend
X

CG Suspend

CG Suspend : कांकेर। जिले के स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। शराब पीकर स्कूल आने, लगातार अनुपस्थित रहने और छात्रवृत्ति कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन शिक्षकों/कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर निलेश क्षीरसागर के निर्देश पर की गई।

CG Suspend : कोयलीबेड़ा विकासखंड के बीईओ कार्यालय की छात्रवृत्ति शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 विजय कुमार बर्मन पर छात्रवृत्ति पंजीयन कार्य में गंभीर लापरवाही का आरोप था। नोटिस जारी होने के बावजूद उन्होंने समय पर जवाब नहीं दिया और पोर्टल पर लंबित विद्यार्थियों की जानकारी नियमित रूप से जिला कार्यालय को नहीं भेजी जा रही थी। बीईओ के प्रतिवेदन पर उन्हें निलंबित कर मुख्यालय बीईओ कार्यालय अंतागढ़ निर्धारित किया गया है।

CG Suspend : लगातार अनुपस्थित शिक्षक पर गिरी गाज-

प्राथमिक शाला आलदंड में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी सुबेसिंह ध्रुव लगातार अपने कर्तव्यों से अनुपस्थित पाए गए। जांच के बाद उन्हें भी निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय तय किया गया है।

CG Suspend : नशे में स्कूल आने वाले प्रधान पाठक निलंबित-

प्राथमिक शाला राजामुंडा के प्रधान पाठक लबोधर सिंह ठाकुर के खिलाफ शराब सेवन कर स्कूल आने की शिकायत मिली थी। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय कोयलीबेड़ा रखा गया है। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में स्पष्ट संदेश गया है कि लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आदेश की प्रति जारी कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019