Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Canadian PM Carney India Visit: भारत दौरे पर मुंबई पहुंचे कनाडा के पीएम मार्क कार्नी, इस दिन करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात

Asian News
Canadian PM Carney India Visit
X

Canadian PM Carney India Visit

Canadian PM Carney India Visit: नई दिल्ली: मार्क कार्नी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 27 फरवरी से 2 मार्च तक भारत दौरे पर पहुंचे हैं। वे एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मुंबई पहुंचे, जहां से उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत की। यह यात्रा पिछले कुछ वर्षों में आए तनाव के बाद भारत-कनाडा संबंधों को नई दिशा देने की कोशिश मानी जा रही है।

Canadian PM Carney India Visit: मुंबई में कार्नी ने प्रमुख उद्योगपतियों, वित्त विशेषज्ञों और कनाडाई पेंशन फंड प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उद्देश्य दोनों देशों के बीच निवेश और व्यापारिक सहयोग को मजबूत करना है। 2023 में हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड के बाद रिश्तों में आई कड़वाहट के बावजूद अब दोनों पक्ष संबंध सुधारने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Canadian PM Carney India Visit: सुरक्षा सहयोग भी इस दौरे का अहम हिस्सा है। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के नेतृत्व में हुई चर्चाओं के बाद संगठित अपराध और उग्रवाद पर रीयल-टाइम सूचना साझा करने की योजना बनी है।

Canadian PM Carney India Visit: 1 मार्च को कार्नी नई दिल्ली पहुंचेंगे और 2 मार्च को हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे, जहां ऊर्जा, क्रिटिकल मिनरल्स और शोध सहयोग पर विस्तार से चर्चा होगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019