CG News: बालोद। बालोद जिला के गुंडरदेही ब्लॉक स्थित ग्राम सिर्री के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ दो सहायक शिक्षकों को स्कूल समय में मोबाइल चलाना भरी पड़ गया है। शिक्षा विभाग ने दोनो सहायक शिक्षकों के खिलाफ कार्यवाही की है। एक शिक्षक को निलंबित किया तो वहीं दूसरे शिक्षक को नोटिस भेज कर तीन दिनों के भीतर मांगा गया है।
CG News: मिली जानकारी के अनुसार यहां पदस्थ सहायक शिक्षक विनय कुमार गोस्वामी को निलंबित किया गया और सहायक शिक्षक मिर्जा अरमान बेग को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी की माने तो संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, दुर्ग द्वारा 20 सितंबर को शाला निरीक्षण किया गया था। जहां उन्होंने पाया कि दोनों शिक्षक शाला कार्य अवधि में मोबाइल का उपयोग कर रहे थे।
CG News: वहीं स्कूल के प्रधान पाठक द्वारा यह भी शिकायत दर्ज कराई गई थी कि सहायक शिक्षक विनय गोस्वामी द्वारा कक्षा में अध्यापन कार्य नहीं कराया जाता। लिहाजा विनय गोस्वामी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं दूसरे शिक्षक मिर्जा अरमान बेग के बारे में बताया गया कि कक्षा में अध्यापन कार्य कराते हैं लेकिन उनके द्वारा भी स्कूल समय में मोबाइल का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में उन्हें सिर्फ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
CG News: बालोद जिला शिक्षा अधिकारी योग दास साहू ने बताया है कि मामले में आगे की कार्यवाही जारी है। उन्होंने कहा कि आगे भी बच्चो की शिक्षा में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों के विपरीत आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


