Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : NH 130C पर ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 15 मीटर तक फैले शव के अवशेष

CG Accident
X

CG Accident : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सोमवार की देर शाम नेशनल हाइवे 130C पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक चालक की मौत हो गई और पीछे बैठे साथी की जान बाल-बाल बच गई। दुर्घटना चिचिया के पास घटी, जब धान से भरा ट्रक बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर मारते हुए चला गया। हादसा इतना भयावह था कि मृतक अशोक यादव (42) के शरीर के अवशेष लगभग 15 मीटर दूर तक बिखर गए।

CG Accident : जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवक ओडिशा के एक सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हुए। ट्रक गरियाबंद की ओर जा रही थी और विपरीत दिशा में आ रहे बाइक चालक को टक्कर मारी। टक्कर में बाइक ट्रक के आगे के हिस्से में फंस गई, जबकि पीछे बैठा युवक ट्रक के पिछले चक्के से गिर गया और उसकी जान बच गई।

CG Accident : हादसे के बाद ट्रक चालक बिना रुके फरार हो गया, जिससे फंसी बाइक को घसीटते हुए आगे बढ़ा। सूचना मिलने पर देवभोग थाना पुलिस ने पीछा कर ट्रक को बरवाहली के पास रोका और चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी फैजुल हुदा शाह ने बताया कि मृतक का शव वाहन में रखकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया और मामले की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019