CG News : कोरबा। जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 8 साल के मासूम शिवम सारथी की सिक्का निगलने से मौत हो गई। मासूम केजी-2 का छात्र था और कुछ ही पल के खेल ने उसके पूरे परिवार की दुनिया उजाड़ दी।
CG News : जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ निवासी मदन सारथी अपने बेटे शिवम के साथ कोरबा के गोढ़ी गांव में रुके हुए थे। इसी दौरान खेलते-खेलते शिवम ने एक सिक्का निगल लिया, जो उसके गले में फंस गया। बच्चे की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन घबराकर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे।
CG News : परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर स्थिति देखकर कहा कि “इसे यहां से ले जाइए, इसका इलाज यहां संभव नहीं है।” मजबूरी में परिजन शिवम को निजी अस्पताल ले जाने निकले, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


